प्रयागराज, 7 अगस्त 2025 — रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा चलाया जा रहा बाढ़ राहत महाअभियान आज तीसरे दिन भी पूरी ऊर्जा और सेवा भाव के साथ जारी रहा। फाफामऊ क्षेत्र में हज़ारों बन्स, बिस्किट, नमकीन एवं अन्य सूखा खाद्य सामग्री के पैकेट सैकड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए। जब बच्चों के हाथों में खाने का पैकेट पहुँचा, तो उनके चेहरों पर जो मुस्कान थी, वही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
आज सुबह 9:30 बजे मोहक हॉस्पिटल, बेली रोड से राहत सामग्री लेकर रोटेरियन फाफामऊ के लिए रवाना हुए। महिला सदस्यों की उपस्थिति ने अभियान को और भी जीवंत बना दिया।
रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने कहा, “बाढ़ के इस कठिन समय में हमारा कर्तव्य है कि हम हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुँचाएं। समाज के सहयोग से हम लगातार तीसरे दिन भी इस सेवा में जुटे हैं।”
चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह ने कहा, “रोटरी केवल संस्था नहीं, बल्कि एक भावना है। टीम ने मिलकर सेवा धर्म को निभाया और यह देखना बेहद संतोषजनक रहा कि कैसे छोटे-छोटे प्रयास बड़ी राहत बनकर सामने आए।”
आज के वितरण में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रोटेरियन मनोज अग्रवाल, रोटेरियन आरती अग्रवाल, रोटेरियन ज्योति सिंह, रोटेरियन दीपक गुप्ता, रोटेरियन प्रमेय मित्तल, फर्स्ट लेडी रोटेरियन डॉ. रंजनी शुक्ला एवं अन्य विशिष्ट रोटेरियन सदस्य।
प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला। सोरांव क्षेत्र के लेखपाल प्रेमचंद, तहसीलदार धनंजय सिंह एवं एडीएम सिटी विनोद सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया एवं राहत वितरण में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
मीडिया इंचार्ज रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा, “जब एक भूखे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो समझिए हमारी सेवा सार्थक हुई। यह अभियान न सिर्फ राहत देने वाला था, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने वाला भी बना।”
रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम का यह राहत कार्य अभियान आने वाले समय में भी सेवा और सहयोग की प्रेरणादायक मिसाल बना रहेगा।
Anveshi India Bureau



