Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने मनाया चार्टर नाइट, हुआ रोटरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने मनाया चार्टर नाइट, हुआ रोटरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम

प्रयागराज। रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम का चार्टर नाइट सेलिब्रेशन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, ज़ीरो रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर विशेष रोटरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें “रोटरी क्या है, हम रोटरी में क्यों हैं और हम रोटरी के लिए एक एसेट कैसे बन सकते हैं” जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन डीजीआरएच रोटेरियन अजय शर्मा ने किया। इसके अंतर्गत एक रोचक प्रश्नोत्तरी ‘रोटरी क्विज़’ भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए और माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और मित्रता का परिवार है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करता है। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह ने क्लब की स्थापना के समय की यादें साझा करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में क्लब ने अनेक ऐतिहासिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं और आगे भी सेवा कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। तत्काल पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शशांक जैन ने क्लब के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

क्लब के सलाहकार एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रोटेरियन पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी के सेवा कार्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचने चाहिए और इसके लिए सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाते हैं, बल्कि नए विचारों और परियोजनाओं की प्रेरणा भी देते हैं।

 

 

कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व अध्यक्षों और सचिवों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही क्लब सलाहकार एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष का भी विशेष सम्मान किया गया। केक कटिंग समारोह सभी उपस्थित पूर्व अध्यक्षों और सचिवों के साथ संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव रोटेरियन संजय तलवार ने किया।

यह चार्टर नाइट न केवल एक उत्सव का अवसर थी, बल्कि आगामी परियोजनाओं के लिए नई ऊर्जा, आपसी मित्रता और सेवा के संकल्पों को मजबूत करने का भी माध्यम बनी।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments