Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक क्लिनिक का उद्घाटन

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक क्लिनिक का उद्घाटन

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने “बोन एंड जॉइंट वीक” के उपलक्ष्य में सेवा भावना से प्रेरित होकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क मेगा ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार, 3 अगस्त 2025 को प्रीति नर्सिंग होम, चिंतामणि रोड, जॉर्ज टाउन, प्रयागराज में किया।

 

जनपद में वरिष्ठ नागरिकों हेतु यह पहला नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक क्लिनिक रहा, जिसका उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल द्वारा किया गया। यह शिविर रोटरी प्लैटिनम बोन एंड जॉइंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत, मण्डलाध्यक्ष एवं डायरेक्टर, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन, डॉ. आशुतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

इस शिविर का उद्देश्य हड्डी व जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित उन वरिष्ठजनों तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाना था, जो नियमित उपचार से वंचित हैं। यह शिविर अब प्रत्येक रविवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रीति नर्सिंग होम में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।

 

शिविर का संचालन प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्ता (MS Ortho.) एवं उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। उनकी यूरिक एसिड, बीएमडी (हड्डियों की घनता), एक्स-रे जांच की गई तथा फिजियोथेरेपी परामर्श भी प्रदान किया गया। साथ ही, सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क मल्टीविटामिन इंजेक्शन एवं आवश्यक दवाएं भी दी गईं।

 

शिविर की सफलता में रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।

उन्होंने कहा, “रोटरी का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह ऑर्थोपेडिक शिविर न सिर्फ बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि छोटी-छोटी पहलें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं। आने वाले समय में हम ऐसी सेवाओं का दायरा और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे।”

 

सेक्रेटरी रोटेरियन संजय तलवार ने कहा, “यह शिविर रोटरी की सामाजिक सेवा का सशक्त उदाहरण है, जिससे समाज का उपेक्षित वर्ग लाभान्वित हो रहा है।”

चार्टर प्रेसिडेंट व क्लब ट्रेनर रोटेरियन रितेश सिंह ने इसे “रोटरी की जनसेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम” बताया।

 

रोटेरियन डॉ. शरद जैन ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुज़ुर्गों की सेहत की उपेक्षा आम है। यह शिविर उन्हें राहत तो देगा ही, साथ ही समाज को उनके प्रति अपने दायित्वों की भी याद दिलाएगा।”

 

वृद्धाश्रमों एवं अन्य स्थानों से वरिष्ठ मरीजों को चिन्हित कर बसों व अन्य साधनों के माध्यम से लाया गया, जिसमें रोटेरियन अपूर्व का विशेष सहयोग रहा।

इसके अतिरिक्त, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चोपड़ा के पिताजी श्री गोपाल शंकर चोपड़ा द्वारा सभी मरीजों के लिए उत्कृष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

 

शिविर में निम्न रोटेरियन सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे अनुज केसरवानी, प्रीति केसरवानी, एकता तलवार, संदीप जैन, मनीष गर्ग, अजय शर्मा, अल्पना शर्मा, नितिन चोपड़ा, डॉ. रजनी शुक्ला, प्रमोद बंसल आदि।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments