प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रोटरी प्रयागराज संगम ने भारत विकास परिषद के सहयोग से आज क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रयागराज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
“वृक्षों को जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन सच्चा” — इस मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों, विद्यालय की छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सैकड़ों छायादार व फलदार पौधे लगाए।
इस पुनीत कार्य में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पवन श्रीवास्तव, सचिव रोटेरियन सचिन उपाध्याय, तथा अन्य सदस्यगण भी सपरिवार उपस्थित रहे।

विद्यालय की छात्राओं ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर पर्यावरणीय चेतना को मजबूती प्रदान की।
यह कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा समाज और प्रकृति के प्रति किए जा रहे समर्पित प्रयासों का प्रतिबिंब है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
Anveshi India Bureau



