Too Much With Kajol And Twinkle: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में काजोल और ट्विंकल के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में नजर आए। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी एक गंभीर बीमारी ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’ के बारे में खुलकर बात की।
हाल ही में सलमान खान ने अमेजन प्राइम के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में शिरकत की। इस दौरान भाईजान ने अपनी ‘ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया’ नाम की तंत्रिका संबंधी बीमारी (neurological disease) के बारे में खुलकर बताया। सलमान ने बताया कि उन्हें इस बिमारी के कारण दांतों में बहुत तेज दर्द होता था कि उन्हें एक ऑमलेट खाने में उन्हें डेढ़ घंटा लग जाता था।






