समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समरसता लाने का प्रयास किया: अशफाक
आज दिनांक 28 नवंबर 2024 को कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य अशफाक अहमद के आवास पर महान क्रांतिकारी समाज सुधारक ज्योतिराव फूले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।अशफाक अहमद ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले वंचितों, शोषितों,और समाज में हाशिए पड़े हुए लोगों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए और समाज में अलग-अलग रह रहे लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वह सशक्त संतुलित जातिवाद एवं रुढ़ी-आडंबर मुक्त भारत निर्माण के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि ज्योतिराव फूले ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समरसता लाने का प्रयास किया।वे एक समाज सुधारक,विचारक जिन्होंने जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए शिक्षा और सामाजिक सामानता को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जगत नारायण सिंह ने कहा कि ज्योतिराव फूले बहुजनों के हक और अधिकार के लिए उनका संघर्ष हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। जिन्होंने जातिगत,भेदभाव एवं छुआछूत जैसी सामाजिक,कुरीतियों के उन्मूलन नारी शिक्षा वंचितों के उन्नयन तथा समता मूलक समाज की स्थापना के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय है। इस अवसर पर अवधेश शुक्ला,विनोद कुमार विश्वकर्मा,मो.सद्दाम,डॉ साहिबे आलम,फूलचंद्र प्रजापति, चन्द्रभान विश्वकर्मा,मो.वसीम,राम दुलारे,मो. यूसुफ,पिन्टू यादव,मोहम्मद फारुक, रामचन्द्र पटेल, राजेश पटेल,अनवर अली,मोहम्मद कैश, आदि लोग उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



