Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomePrayagrajसमाज सेवा के प्रति समर्पित एवं राष्ट्रवाद के सच्चे सिपाही थे दिलीप...

समाज सेवा के प्रति समर्पित एवं राष्ट्रवाद के सच्चे सिपाही थे दिलीप जायसवाल (भाजपा)*

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा कीडगंज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद एवं पूर्व नेता सदन नगर निगम प्रयागराज के स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी की 14वीं पुण्यतिथि पर हमारा संकल्प विकसित भारत 2047 पर गोष्ठी व भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया इस अवसर पर *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर,महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा* ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी का जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा वे एक सच्चे राष्ट्रवाद के सिपाही थे उनकी कर्मभूमि भले ही नई बस्ती कीडगंज रही हो लेकिन वे पूरे प्रयागराज के नेता रहे और आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के लिए तेजी के साथ दौड़ रहा है आज पूरी दुनिया भारत को अपना लीडर मान रही है और आने वाले दिनों में भारत निश्चित रूप से विश्व की तीसरी अर्थशक्ति बनने की ओर अग्रसर है और कहा कि भारत की बढ़ती हुई अर्थशक्ति भारत के दुश्मन देश चीन पाकिस्तान और अन्य कई ऐसे देश हैं जिन्हें आंतरिक रूप से रास नहीं आ रहा है और ऐसे देश भारत के बढ़ते हुए कदम को रोकने के लिए भारत के अंदर कांग्रेस सपा टीएमसी वामदल जैसे सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी दलों को हर प्रकार से मदद कर रही हैं और उनका एक ही उद्देश्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के प्रति बढ़ते हुए कदम को रोकना है जो लोकसभा के चुनाव में दिखाई पड़े हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर भारत के विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए सदस्यता अभियान को धार दे रहा है उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना होगा और देश के अंदर और देश के बाहर देश के दुश्मनों को हमें जवाब देना होगा

इसके अलावा पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष डॉ रंजना बाजपेई ,उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जमुना पार विनोद प्रजापति, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,शशि वाष्र्णेय, विवेक अग्रवाल,रणजीत सिंह ,जमुनोत्री गुप्ता ,आकांक्षा सोनकर जय श्री जायसवाल, कुसुम लता गुप्ता, आदि ने अपने विचार रखें

*इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक एवं पार्षद किरन जायसवाल ने अपने पति स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी के संग बीते पल को याद किया और कहा कि स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी के सपनों को साकार रूप देने में कीडगंज क्षेत्र की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है हम उसे कभी भूल नहीं सकते*

इस अवसर उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया

इसके पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी को सभी उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और प्रसाद का वितरण किया गया*

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता ने किया संचालन राजेश केसरवानी ने किया*

इस अवसर प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला ,चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज मिश्रा , बसंत लाल आजाद, पार्षद मुकेश कसेरा, पार्षद राणा विजय सिंह, पार्षद मयंक यादव, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments