Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajसमाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है , सबका साथ और सैफई...

समाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है , सबका साथ और सैफई परिवार का विकास: योगी आदित्यनाथ

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में कसरुआ कलां के विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को विजयी बनाने की अपील की। और अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है, सबका साथ और सैफई परिवार का विकास। सीएम ने कहा कि गुंडे माफिया सपा के गले का हार हैं। गुंडे माफियाओं दंगाइयों पर नियंत्रण से सपा को पीड़ा होती है। सीएम ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुचिता एवं नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार और आयोग प्रतिबद्ध है। सीएम ने सपा को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राम मंदिर, परीक्षाओं में शुचिता, दीपोत्सव, देव दीपावली, विकास और गरीब की कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करती है और केवल बांटने की राजनीति करती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा में अपमान झेलना पड़ा क्योंकि हम बंटे थे लेकिन अब हमें बंटना नहीं है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। ढाई करोड़ शौचालय, 2 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना का लाभ, 14 लाख किसानों के ट्यूब बेल का बिजली का बिल माफ, प्रदेश में 15 करोड़ व देश में 80 करोड़ गरीबों को राशन, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं करती। सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में हर दिन नया घोटाला होता था। सीएम ने कहा कि चुनाव भाजपा के लिए एक मिशन है सेवा का जबकि सपा, बसपा के लिए व्यवसाय, अराजकता का सर्टिफिकेट। सीएम ने मंच पर मौजूद दिवगंत उमेश पाल की पत्नी जया पाल, पूजा पाल और भाजपा विधायक रहे कृष्णानंद राय की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इनके साथ क्या हुआ था सब जानते हैं। सपा से जुड़े माफिया व्यापारियों का अपहरण करते थे, धार्मिक स्थलों पर कब्जा करते थे पर्व त्योहारों पर व्यवधान डालते थे लेकिन भाजपा सरकार में न कर्फ्यू न दंगा उत्तर प्रदेश में सब चंगा। संबोधन के अंत में सीएम उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान प्रो रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर गणेश केसरवानी, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधानसभा प्रभारी उत्तर मौर्य मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि सीएम योगी की जनसभा में प्रयागराज महानगर इकाई से भी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी पहुंचे थे। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत अभिनंदन किया। सीएम ने भी हांथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार्य किया। कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश पटेल, रवि केसरवानी, राजेश गोंड, नवाब खान, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी प्रशांत शुक्ला, राम जी शुक्ला, राकेश भारती, रमेश पासी, निर्दोष सिंह गोलू, पवन मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, संजय सिंह, अंगद सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments