विश्व महिला दिवस के अवसर पर चंद्रशेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के तत्वावधान में एक भव्य बधाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय युवा कवयित्री संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’ को “युवा चेतना शक्ति” का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संस्था के सभी पदाधिकारी ने “श्रीजी” को फूल मालाओ से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान दी ।
युवा चेतना शक्ति” की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’ ने चंद्रशेखर आज़ाद के चरण मे फूल चढ़ा कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा
यह संगठन युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने, ज़रूरतमंदों की सहायता करने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करेगा। अध्यक्ष पद ग्रहण करते ही संध्या कनौजिया ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने और युवा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
श्रीजी ने कहाँ की युवा चेतना शक्ति पूरे देश में समाजसेवा के लिए बनाई गई है और मैं सभी समाजसेवी लोगों से अपील करते है की आप सभी साथ आये और युवाओं की एक ऐसी टीम बनाये जो समाज के लिए कुछ काम करके दिखाए और मुझे ये पूरा विश्वास है की लोग विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की विंग युवा चेतना शक्ति के साथ आएंगे ।समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’, प्रदेश अध्यक्ष साकिब सिद्दीकी ‘बादल’, कांति प्रभा शुक्ला, अन्नु विश्वकर्मा, पूनम तिवारी, सरजीत गौतम, साधना गुप्ता, मनोज राजपूत, डॉ. मनोज श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’ को सम्मानस्वरूप माल्यार्पण कर पुस्तकें और उपहार भेंट किए गए। यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि युवा चेतना शक्ति संगठन के भविष्य के लिए भी एक प्रेरणादायक क्षण बना। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो निश्चित रूप से नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा।
Anveshi India Bureau



