संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति लखनऊ एवं आस-पास स्थित केंद्रीय सरकार के 30 कार्यालयों के राजभाषायी निरीक्षण हेतु दिनांक 23 एवं 24 दिसंबर को लखनऊ में रहेगी।

संसदीय राजभाषा समिति देश की राजभाषायी निरीक्षण के संबंध में उच्चाधिकार प्राप्त सर्वोच्च समिति है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं सांसद (राज्यसभा) होंगे तथा अन्य संसद सदस्यों में श्रीमती कृति देवी देवबर्मन, श्री राम चन्द्र जांगड़ा, श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, श्री सतपाल ब्रह्मचारी, श्री राजेश वर्मा तथा श्री कल्याण बनर्जी आदि बतौर सदस्य इस निरीक्षण में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक का समन्वय कार्यालय मुख्यालय, मुख्य अभियंता (मध्य कमान) लखनऊ है एवं अन्य निरीक्षणाधीन कार्यालयों में भारतीय सूचना प्रौदयोगिकी संस्थान लखनऊ, सी.आर.पी.एफ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ, केंद्रीय विद्यालय, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिएलि, एचपीसीएल, नवोदय विद्यालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, सिपेट, पासपोर्ट कार्यालय, एनसीसी, आदि हैं।
Anveshi India Bureau



