Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshसपा ने संभल हिंसा की रिपोर्ट रखी: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप...

सपा ने संभल हिंसा की रिपोर्ट रखी: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप – भाजपा ने अफसरों के माध्यम से हिंसा करवाई

Akhilesh Yadav on Sambhal Case: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर संभल मामले की रिपोर्ट रखी और कहा कि जानबूझकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने संभल में जानबूझकर अफसरों के माध्यम से हिंसा करवाई और मासूम लोगों पर अत्याचार किया। सपा का प्रतिनिधिमंडल जब संभल गया तो उसे रोका गया। वहां जाने नहीं दिया गया। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के माध्यम का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा दरार वादी पार्टी है। इन लोगों का इंसानों के जीवन से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा हृदयहीन पार्टी है।

इसके पहले, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद का सर्वे कराने को लेकर जानबूझकर तनाव पैदा किया। सर्वे करने जाने वाली टीम में भाजपा के लोग शामिल थे और जब विवाद बढ़ गया तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि सीधे गोली चला दी गई। इस घटना से प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

 

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments