उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दर्शन देश के लिए आज भी प्रेरक, प्रेरणादायक और अत्यंत प्रासंगिक है। उनके जीवन संस्मरणों को याद कर आज की युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।
वे आज राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव (झांसी) में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता यात्रा एवं विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सरदार पटेल: अखंड भारत के निर्माता उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने कठिन परिस्थितियों में 563 रियासतों का विलय कर अखंड भारत के सपने को साकार किया।
उन्होंने कहा “यदि सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री होते, तो धारा 370 की आवश्यकता ही न पड़ती, न भ्रष्टाचार पनपता, न देश की जमीन चीन के हाथ जाती और न ही कोई घुसपैठिया देश में प्रवेश कर पाता।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर अखंड भारत के सपने को पुनः मजबूत किया गया है।

“वंदेमातरम् के मंत्र से भारत आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनेगा”
श्री मौर्य ने कहा कि वंदेमातरम्, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुंचे, यही एकता यात्रा का उद्देश्य है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश को शक्तिशाली, संस्कारवान और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
एसआईआर अभियान को लेकर स्पष्ट संदेश
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर अभियान को लेकर भ्रम फैलाने वाली ताकतों से जनता सतर्क रहे।
उन्होंने कहा—
“एसआईआर लोगों को वास्तविकता बताने का अभियान है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता लाना है। युवाओं को जागरूक होना चाहिए कि भ्रम फैलाने वालों की राजनीति फर्जी घुसपैठियों पर चलती रही है।”
दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा—स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है, जो आज राष्ट्रीय प्रेरणा स्थली बन चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक उत्थान
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रमुख सुधारों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा—
60 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले गए
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) पारित हुआ
किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में
30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए
हर गरीब को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी
2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर
2047 से पहले ही भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे
आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब, सुरक्षा मोर्चे पर देश मजबूत
उन्होंने कहा—
“भारत किसी को सताएगा नहीं, लेकिन जो भारत को छेड़ेगा, उसे छोड़ेगा भी नहीं।”
एकता यात्रा में जनसैलाब
कार्यक्रम में वीर रस के प्रसिद्ध कवि राम भदावर ने अपनी रचनाओं से वातावरण को जोशपूर्ण बनाया।
जनसभा के उपरांत निकली भव्य एकता यात्रा राष्ट्रभक्ति गीतों, झांकियों और पुष्पवर्षा के बीच महाविद्यालय से शुरू होकर मंडी, रामनगर चौराहा, पहाड़ी चुंगी, मिश्रा ढाबा होते हुए महेवा तिराहे तक पहुंची, जहां पुनः जनसभा आयोजित की गई।
उपमुख्यमंत्री मौर्य स्वयं इस यात्रा में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में हरगोविंद कुशवाहा (उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान), जमुना प्रसाद कुशवाहा (सभापति, उपभोक्ता सहकारी संघ), एमएलसी रमा निरंजन, रश्मि आर्य (विधायक), मेयर झांसी बिहारी लाल आर्य, राजीव सिंह पारीछा (विधायक व आयोजक), रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबूलाल तिवारी, हेमंत परिहार, प्रदीप पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह, मुकेश मिश्रा (यात्रा प्रभारी), ब्लॉक प्रमुख चंद्रकांतेश वर्मा, डॉ. वैभव गुप्ता, संजीव श्रृंगीऋषि
तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और नागरिक उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



