प्रयागराज। अग्रवाल समाज प्रयागराज के तत्वावधान में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा ए एम ए ब्लड बैंक, बेली रोड, प्रयागराज में द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत हर माह कम से कम 5 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है, जिससे ज़रूरतमंदों को समय पर जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस शिविर में सौरभ अग्रवाल (सर्राफ), सत्यम अग्रवाल, दीपेश सिंघल, हर्षित अग्रवाल, एवं मनीष अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को दर्शाया। सभी रक्तदाताओं को तुलसी का पौधा एवं महाराजा अग्रसेन जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने “हर माह 5 यूनिट रक्त” कॉन्सेप्ट को अत्यंत प्रेरणादायी बताया और अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी इस कार्य को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह निरंतर प्रयास समाज में स्वास्थ्य, सेवा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाएगा।
अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने ए एम ए ब्लड बैंक के सहयोग हेतु डॉ. अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया तथा इस अभियान को आगे और व्यापक रूप देने का संकल्प दोहराया।
युवा मंडल अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने युवाओं से रक्तदान को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाने का आह्वान किया और डॉ. अशोक अग्रवाल से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का निवेदन किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से अभिनंदन किया और कहा कि इस प्रकार के सेवाभावी कार्य समाज को मजबूती प्रदान करते हैं।
शिविर का संचालन वैभव गोयल द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।
शिविर के दौरान अग्रवाल समाज व अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज के कई सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संदीप अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशुतोष गोयल, तुषार गुप्ता, राहुल अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अभिषेक जैन एवं आशीष अग्रवाल शामिल रहे। इन सभी की उपस्थिति और सहभागिता से शिविर का वातावरण और भी उत्साहवर्धक बना।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति आगामी रक्तदान शिविरों के लिए पूर्व पंजीकरण कर अग्रवाल समाज की सेवा यात्रा में भागीदार बन सकते हैं।
Anveshi India Bureau



