Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमानव गौ सेवा संस्थान व उ॰प्र॰संस्कृत संस्थान की गोष्ठी सम्पन्न

मानव गौ सेवा संस्थान व उ॰प्र॰संस्कृत संस्थान की गोष्ठी सम्पन्न

सनातन धर्मावलंबियों के नव संवत्सर के अवसर व नवरात्र के प्रथम दिन संगम नगरी प्रयागराज में संस्कृत भाषा का योगदान व उत्थान विषय पर मानव गौ सेवा संस्थान प्रयागराज के सौजन्य व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के सहयोग से आयोजक शफक़त अब्बास पाशा के द्वारा प्रयागराज के हिन्दुस्तानी एकेडमी में संस्कृत के विद्वानों ने संगोष्ठी के माध्यम से संस्कृत हमारी संस्कृति न भूलें न भूलने दें पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि प्रो ऊषा वर्मा ने संस्कृत में सनातनी नुतन वर्ष की बधाई दी ॐ नमश्चिडकायै!!नूतनसंवत्सरस्य शुभाशया: नवरात्रि पर्वस्य हार्दिक शुभेच्छा। विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा बाजपेयी असिस्टेंट प्रोफेसर किशोरी लाल पीजी कॉलेज नैनी डॉ कल्पना वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय डॉ अनिल कुमार सिंह हिन्दी विभाग ,सबा बानो विजय डिग्री कॉलेज सलैया खुर्द मेजा व आचार्य पंडित शिवेन्द्र सारस्वत (शीबू जी)ने संस्कृत पर अपनी प्रस्तुति व रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अन्य वक्ताओं में पंडित मधुकर मिश्रा ,सुदीप मिश्रा ,आलोक द्विवेदी , उमेश मालवीय, मुकेश मालवीय , पंडित यश महाराज ,तेज प्रताप तिवारी ,कुण्डलम मिश्रा ने संस्कृत भाषा पर गर्व महसूस करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। संस्कृत संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने अतिथियों वा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।तो कन्वीनर शफक़त अब्बास पाशा ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को मोमेन्टो व बुके भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।स्वागत समिति के इफ्तेखार आलम खान ,जैनुल अब्बास ,एम ए अंसारी ,वासिफ आदि शामिल रहे ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments