प्रयागराज। शंभूनाथ इस्टिट्यूट ऑफ लॉ में नवीन छात्रों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु “सत्रारम्भ इंडक्शन प्रोग्राम 2025-26” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के वातावरण से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करना रहा।






कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के सचिव कौशल कुमार तिवारी के कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित युवा, जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्रभक्त बनने के गुण बताये और दैनिक जीवन में अनुशासन, तत्परता, बडों का सम्मान सरीखे गुणों को आत्मसात् करने की प्रेरणा दी। एस० आई० ई० टी० के निदेशक डा० आर० के० सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासनशीलता और नियमितता पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डा० रजनी त्रिपाठी ने संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की।






कार्यक्रम का संयोजन श्वेता राय और अनुकृति पाण्डेय ने किया, अन्य शिक्षिकाओं की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। छात्रों में खुशी, आशुतोष, इकरा, फजल, फैजान ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


Anveshi India Bureau



