अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान झूमे जो पठान गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
अभिनेता शाहरुख खान के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसआरके का लुक देखकर फैंस काफी प्रभावित हो रहे हैं। नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में शाहरुख खान ने ये डांस परफॉर्मेंस ‘झूमे जो पठान’ गाने पर दी है।
दिल्ली में किया लाइव इवेंट
शाहरुख खान के प्रशंसक उनकी हर मूवी को देखना चाहते हैं। अपने फैंस के लिए शाहरुख खान ने पहले दिन पहला शो दिखाया है। शाहरुख ने दिल्ली में लाइव इवेंट किया है। इस प्राइवेट इवेंट का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।
ब्लैक सूट में नजर आए किंग खान
अभिनेता शाहरुख खान रात के लिए काले रंग का सूट पहना है। ब्लैक सूट में शाहरुख खान बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने हीरे जड़े ब्रोच भी पहने थे, जो उनके लुक में जरूरी ग्लैमर जोड़ रहे थे। काले रंग के आईवियर, घड़ी और सिल्वर रंग की चूड़ी के साथ उन्होंने अपना शानदार लुक पूरा किया। स्टेज पर शाहरुख खान के साथ कई और डांसर भी नजर आ रही हैं।
प्रशंसकों ने किया ये कमेंट
शाहरुख खान के फैंस ने उनके इस वीडियो में कमेंट किया है। फैंस ने कहा कि इस उम्र में भी वे ऐसा डांस कर रहे हैं। 20 की उम्र में आज कर घुटने का दर्द, पीठ दर्द हो रहा है। वे हमेशा हमारे दिलों में हैं। फैंस ने वीडियो में रेड हार्ट शेयर किया है।
किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगले साल फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं।
Courtsy amarujala.com