Thursday, February 6, 2025
spot_img
HomePrayagrajशैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक प्रो० आर०सी० त्रिपाठी

शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक प्रो० आर०सी० त्रिपाठी

प्रयागराज।भारत स्काउट और गाइड इण्टर कॉलेज प्रयागराज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण 5 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति मन-मोहक रही। जिसकी आए हुए समस्त अतिथियों ने खूब प्रशंसा की। ‘लोकगीत’ और कव्वाली’ ने खूब तालियाँ बटोरी। दशावतार एक्ट पर दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर मेधावी छात्रों, कुशल खिलाडियों और जनपद, मण्डल तथा प्रदेश स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी हेतु चयनित छात्रों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के सन्दर्भ में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ संस्कार परक सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम अब बहुत कम हो रहे हैं। इस दृष्टि से इस वि‌द्यालय की अपनी एक अलग पहचान है। विधानसभा सदस्य गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा का ध्येय केवल पाठ्यक्रम पूरा कर लेना नहीं होता बल्कि विविध आयामों द्वारा समाज के विकास में छात्रों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की अनुभूति करना भी होता है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्र ने अपने उद्‌द्योधन में कहां की यह अत्यन्त प्रसन्नता की बात है कि इस वि‌द्यालय में प्रत्येक गतिविधि स्काउटिंग की भावना से अभिप्रेरित है। वि‌द्यालय के छार्थी ‌द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ‘मिल गए जब हमारे कदम से कदम’ पर तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लोकगीत तथा बाल गीत की प्रस्तुति अति सराहनीय रही। वार्षिकोत्सव में (प्रधान परिषद के अध्यक्ष) घनश्याम शुक्ला, (एम.डी.एम. समन्वयक) राजीव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य परिषद प्रादेशिक अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, महेन्द्र जैन, मोरारजी त्रिपाठी, विक्रम सिंह, जुगल किशोर मिश्रा, विध्यवासिनी त्रिपाठी माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिले ख्यातिलब्ध अध्यापक, पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्वागत एवं परिचय तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्य डॉ० योगेश चंद्र त्रिपाठी ने प्रस्तुत की संचालन डॉ० शशांक पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन कुबेर सिंह (प्रबंधक) ने किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments