प्रयागराज। शंभूनाथ रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण यानी ओथ टेकिंग व लैंप लाइटिंग का कार्यक्रम धूम धाम से संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राकेश चंद्र पांडेय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉक्टर पंकज कुमार पांडे , योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य तथा राकेश कुमार जायसवाल जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।



सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों की भूमिका के विषय में विचार प्रस्तुत किए। नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र कुमार , सचिव कौशल कुमार तिवारी , डॉक्टर संतोष ए एस यू प्रधानाचार्य शंभू नाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल , मलय तिवारी संयोजक , अभिषेक शुक्ला मैनेजर शंभूनाथ हॉस्पिटल , प्रशांत अवस्थी , डॉक्टर नमीर अल हसन डीन एकेडमिक , डीपी अग्निहोत्री डीन स्टूडेंट वेलफेयर और संस्थान के सभी शिक्षक गण व स्टूडेंट मौजूद रहे।




Anveshi India Bureau



