Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajशम्भूनाथ संस्थान के फार्मेसी संकाय मे हुआ "विभाजन की त्रासदी" स्मृति दिवस...

शम्भूनाथ संस्थान के फार्मेसी संकाय मे हुआ “विभाजन की त्रासदी” स्मृति दिवस का आयोजन:

प्रयागराज जनपद के उत्कृष्ट संस्थान, शम्भूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी मे 14 अगस्त 2025 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया जिसमे 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों के बारे मे बताया गया l आयोजन का शुभारम्भ फार्मेसी संकाय के निदेशक प्रो•(डॉ•) अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, श्री वीरेंद्र पाठक पत्रकार ANI न्यूज एजेन्सी प्रयागराज रीजन, श्री शैलेन्द्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक,उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज

(संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और डॉ•प्रदीप भटनागर वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर प्रयागराज ने किया, सब ने अपने व्याख्यान मे बताया की विभाजन के दौरान अनेक परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गँवाई। अतिथियों ने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मज़बूत करने की आवश्यकता की याद दिलाना है। संकाय के निदेशक ने बताया की अंग्रेजी उपनिवेश के विरुद्ध जब संघर्ष चल रहा था तब उसकी एक लड़ाई चिकित्सा के क्षेत्र में भी लड़ी जा रही थी ब्रिटिश राज ने भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अवैज्ञानिक और अंधविश्वास माना और आयुर्वैदिक चिकित्सा पद्धति को नष्ट करने का प्रयास भी किया lइस अवसर पर संस्थान के सभी विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। संस्थान के सचिव श्री कौशल कुमार तिवारी,शम्भूनाथ इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक और संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (प्रो•)डॉ• आर• के• सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया l

 

Ambeshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments