फूलपुर उप चुनाव में समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव को सह प्रभारी बनाया गया है।
सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने पत्र जारी कर फूलपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिये प्रचार प्रसार करने हेतु प्रदेश महासचिव सैयद मिन्हाजुद्दीन एडवोकेट, सुनील ठेकमा, सुषमा यादव, कमलेश रतन, शिवशंकर सरोज, रेहान अहमद, शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश विश्व कर्मा एवं सुशील कुमार को सहप्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है।
Anveshi India Bureau



