जगतपुर प्रयागराज। पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज मोतिहा प्रयागराज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री दलित पिछड़े समाज के मसीहा विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिंह द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्री सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा अगर आज के दौर में ईमानदार राजनीतिक बेदाग राजनीति कैसे की जा सकती है? इसकी प्रेरणा नेताओं को विश्वनाथ प्रताप सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रधानाचार्य शिक्षाविद् डॉक्टर सूबेदार सिंह ने कहा कि राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह के कारण ही शोषित वंचित और पिछड़े को आरक्षण के माध्यम से सम्मान और लाभ हासिल हुआ पर उनको वह सम्मान कभी नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। वरिष्ठ सहायक अध्यापक बृजेश पटेल ने उद्बोधन में कहा कि बी पी सिंह ने पूरे जीवन कभी स्वयं के लाभ के लिए राजनीति नही की। वे हमेशा दूसरों के लिए लड़ते रहे। अगर जाति व्यवस्था को तोड़कर कोई राजनीति करने वाला देश में नेता हुआ तो वह विश्वनाथ प्रताप सिंह हुए, इन्होंने ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न भी दिया था। हिंदी प्रवक्ता हुबलाल पाल ने मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू करवाने को पिछड़े दलित व शोषित और वंचित के हक और अधिकार के लिए मील का पत्थर बताया तथा विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता व भवन निर्माण में वित्तीय सहायता, संस्थापक प्रबंधक महामनश्वी गोविन्द सिंह से पारिवारिक जुड़ाव आदि को बच्चों के साथ साझा करते हुए कहा कि ऐसे महान आत्मा को नमन है जिन्होंने सारा जीवन त्याग और बलिदान में गुजार दिया। कार्यक्रम संचालक राजीव रंजन पटेल ने उनके जन्म और परिवार, विद्यार्थी जीवन, राजनीतिक जीवन और मंडल कमीशन की सिफारिश लागू होने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रवक्ता मनोज कुमार,विष्णु कुमार वागीश सिंह, मनीषा फाटक, प्रेम बहादुर, रेणुका यादव, राम नवल, विनय कुमार, संतोष कुमारी, चंद्र प्रकाश सिंह, संतोष यादव, राजेश कुमार जैसवारा, अनुराग केशरवानी, अवधेश कुमार, धनंजय कुमार, राजमणि गुप्ता, संतोष गिरि, शिव प्रसाद आदि शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित किया।
Anveshi India Bureau



