Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्रद्धा श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय काउंसलर

श्रद्धा श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय काउंसलर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्री श्रद्धा श्रीवास्तव को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय काउंसलर नामित किया गया है। वर्तमान में श्रद्धा श्रीवास्तव विकास खंड सैदाबाद के प्राथमिक विद्यालय सिठौली में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

उनके राष्ट्रीय काउंसलर बनाये जाने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्विवेदी ने इसे जनपद के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

जिला मंत्री डॉ. प्रशांत कुमार ओझा ने कहा कि श्रद्धा श्रीवास्तव के राष्ट्रीय स्तर पर काउंसलर बनने से जनपद को अपनी बात राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रखने का अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षकों के संघर्ष को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस उपलब्धि पर जनपद के सभी शिक्षकों में हर्ष और गर्व की लहर व्याप्त है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments