ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज के प्रांगण में श्री प्राचीन दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए पूज्य बटुक जी महाराज ने भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत भगवान का वांग्मय स्वरूप है और यह भगवान स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है जो मानव जगत को परम सत्य की अनुभूति कराती है और उन्हें काल के भय से मुक्त करती है।
कथा के पूर्व कमेटी के संरक्षक महापौर गणेश केसरवानी एवं उनकी पत्नी पूर्व पार्षद सविता केसरवानी ने देव पूजन, भूमि पूजन, कलश पूजन, और भागवत ग्रंथ पूजन पूर्ण विधि विधान के अनुसार करते हुए कथा का शुभारंभ किया
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया की कथा में भीष्म प्रायण, परीक्षित जन्म एवं हिरण्याक्ष उद्घार का वर्णन किया गया।
कथा के मुख्य यजमान महापौर गणेश केसरवानी, मनीष केसरवानी, कृष्णा साहू राजेश केसरवानी ,अमरेश जायसवाल, लल्लन जायसवाल ,अजय जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, पार्षद मुकेश कसेरा, बबलू कुशवाहा,ईशू केसरवानी, संस्कार सिन्हा, आदर्श आदि सैकड़ों भक्तगणो ने आरती किया रहे।
Anveshi India Bureau



