Friday, March 6, 2026
spot_img
HomePrayagrajSHUATS : प्रो. जोनाथन ए लाल को शुआट्स का कुलपति नियुक्त किया...

SHUATS : प्रो. जोनाथन ए लाल को शुआट्स का कुलपति नियुक्त किया गया, ग्रहण किया कार्यभार

एकेडमिक कम्युनिटी के लिए एक अहम डेवलपमेंट में प्रोफेसर (डॉ.) जोनाथन ए लाल को सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स), प्रयागराज का नया कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने कुलपति पद आधिकारिक तौर पर संभाल लिया है।

 

एकेडमिक कम्युनिटी के लिए एक अहम डेवलपमेंट में, प्रोफेसर (डॉ.) जोनाथन ए. लाल को सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स), प्रयागराज का कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है।

प्रोफेसर जोनाथन ए. लाल का एकेडमिक करियर बहुत प्रभावशाली रहा है। एक फरवरी, 2016 को प्रोफेसर बनने के बाद से उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिसमें निदेशक आईपीसी, निदेशक ऑक्ज़ीलरी यूनिट और डीन, जैकब इंस्टीट्यूट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी एण्ड बायोइन्जीनियरिंग शामिल हैं। उनके नेतृत्व में, विश्वविद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ। कुलपति नियुक्त होने से पूर्व वे जुलाई 2022 से लगातार प्रति कुलपति (एकेडमिक अफेयर्स) के पद पर विश्वविद्यालय में सेवा प्रदान कर रहे थे।

 

प्रोफेसर (डॉ.) जोनाथन ए लाल, इंटरनेशनल कैंसर पेशेंट कोएलिशन (आईसीपीसी) के इंटरनेशनल बोर्ड मेंबर और आईसीपीसी के एशिया-पैसिफिक रीजन के चेयर भी हैं। इसके अलावा वे यूरोपियन अलायंस फॉर पर्सनलाइज्ड मेडिसिन (इएपीएम) में साइंटिफिक एडवाइजर के तौर पर भी सेवा प्रदान करते हैं। वे डच बायोटेक कंपनी ट्यूबास्कैन लि. और माइक्रोब लैब बीवी के वैज्ञानिक सलाहकार और बोर्ड मेंबर हैं। उन्होंने पूर्व में नीदरलैंड्स की मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ जीनोमिक्स में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर काम किया है और दो जाने-माने एकेडमिक जर्नल्स के एडिटर भी रहे हैं।

पदभार संभालने पर प्रोफेसर जोनाथन ए लाल ने निवर्तमान फाउंडर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र बी लाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मान जताया। उन्होंने विश्वविद्यालय को इनोवेशन और मॉडर्न एग्रीकल्चरल एजुकेशन में ग्लोबल लीडर बनाने के अपने वादे को दोहराया। इस मौके पर शुआट्स कुलाधिपति डॉ. जेए ओलीवर, निवर्तमान फाउंडर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेंद्र बी लाल सभी प्रतिकुलपतिगण, कुलसचिव, निदेशकगण डीन, शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिन्होंने नवनियुक्त कुलपति को शुभकामनाएं दीं। इसी मौके पर, प्रो. (डॉ.) रानू प्रसाद ने भी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (एकेडमिक अफेयर्स) का पदभार संभाला।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments