इन दिनों कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह मुंबई में अपने बच्चों और पत्नी के साथ नजर आए।इस दौरान वह अपने फैंस से मिले। फैंस के लिए जो यश का व्यवहार रहा उसने सबका दिल जीत लिया।
फिल्म ‘केजीएफ’ से देश भर में मशहूर हुए कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश को हाल ही में मुंबई में देखा गया। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के बीच पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ मुंबई में नजर आए। यश को मुंबई में देखकर उनके फैंस बहुत खुश हुए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में यश अपने फैंस से घिरे हुए नजर आए।
फैंस को दी खुशी-खुशी अपनी फोटो
यश को देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए। उनके फैंस में बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक शामिल थे। एक फैन ने तो यश के पैर तक छू लिए। एक नन्हा फैन भी यश के पास आकर खड़ा हो गया जिसके साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई। अपने किसी भी फैन को यश ने फोटो लेने से मना नहीं किया। अपने बेटे को गोद में लिए हुए यश अपने फैंस से बड़े प्यार से मिलते हुए नजर आए।
टॉक्सिक फिल्म में होगा दमदार एक्शन
इन दिनों यश अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग में व्यस्त है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भी केजीएफ की तरह ही दमदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं वह इसको प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
पिछले दिनों विवाद में आई यश की फिल्म
नवंबर माह में ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ विवादों में भी घिरी है। कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म के सेट बनाने के लिए बेंगलुरू के हिंदुस्तान मशीन टूल्स परिसर में अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ काटे गए। इससे मालमे में सही कारवाई करने की मांग की गई।
यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश की हीरोइन कियारा आडवाणी हैं। वह इस फिल्म से कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी।