Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajSSC Exam : 31 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी एसएससी की जूनियर इंजीनियर...

SSC Exam : 31 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी एसएससी की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा, देरी को लेकर जमकर हुआ हंगामा

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में अनियमितता की बड़े स्तर पर गड़बडी सामने आई है। दूसरे सेंटर के 25 अभ्यर्थियों के आने और देरी से नाराज झूंसी स्थित केंद्र के 31 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से इन्कार कर दिया।

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में अनियमितता की बड़े स्तर पर गड़बडी सामने आई है। दूसरे सेंटर के 25 अभ्यर्थियों के आने और देरी से नाराज झूंसी स्थित केंद्र के 31 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस को परीक्षार्थियों ने स्थिति से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। आयोग के अफसरों ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।

फाफामऊ स्थित एक केंद्र पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी अलॉट कर दिए गए थे। ऐसे में 25 अभ्यर्थियों को दूसरी पारी में झूंसी के यूनिवर्सल डिजिटल जोन केंद्र पर परीक्षा दिलाने के लिए ले जाया गया। इसका दूसरे परीक्षार्थियों ने विरोध किया।

 

झूंसी केंद्र के परीक्षार्थियों का आरोप है कि उनकी परीक्षा तीन बजे से थी लेकिन बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी करीब चार बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हुई। देरी का कारण जानने के लिए परीक्षार्थी कमरों से बाहर आए तो पता चला कि 25 अन्य लोग अभ्यर्थी भी परीक्षा देने आए हैं। इसके बाद करीब 4:15 बजे परीक्षा शुरू की गई।

पहले परीक्षा में देरी फिर बाहर से 25 परीक्षार्थियों के आने से यूनिवर्सल डिजिटल जोन केंद्र के अभ्यर्थियों ने धांधली की आशंका जताते हुए विरोध किया। उन्होंने परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की। कक्ष से बाहर आ गए परीक्षार्थियों को करीब सवा घंटे बाद शुरू हुई परीक्षा में जाने भी नहीं दिया गया।

परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने बाहर खड़े लोगों से अनुरोध करके 112 नंबर पर पूरी सूचना दिलवाई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। वहीं झूंसी थाना के एसओ महेश मिश्रा का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर विवाद की सूचना पर करीब 4:15 बजे पुलिस पहुंची।

पूछताछ में पता चला कि फाफामऊ स्थित देवनंदन केंद्र पर 25 परीक्षार्थियों के लिए सिस्टम की कमी हो गई है। उन्हें यूनिवर्सल डिजिटल जोन सेंटर पर परीक्षा देने के लिए भेजा जा रहा है। इसकी वजह से परीक्षा देर से शुरू हुई। झूंसी के केंद्र पर 211 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। उन्हें समझाया गया। उनका प्रार्थना पत्र केंद्र व्यवस्थापक एवं मौजूद एसएससी के अधिकारी को सौंपा गया। एसएससी के अधिकारी ने जांच कराके दोबारा परीक्षा कराने के लिए आश्वस्त किया।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments