उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत कौशाम्बी की नगर पंचायत,सिराथू के वार्ड नंबर-5 में धाता रोड पर रुपए-84 लाख की धनराशि से नवनिर्मित अम्बेडकर पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर, जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण-श्री लाल बहादुर, श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व श्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू श्री राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, आदर्श नगर पालिका परिषद मंझनपुर श्री वीरेंद्र फौजी, आदर्श नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी एवं श्री भोले शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं0-02 परसीपुर में रू0-161.63 लाख धनराशि की लागत से नवनिर्मित कान्हा गौशाला का लोकार्पण एवं गौशाला का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने मंगलवार को
जनपद कौशांबी के माँ शीतला अतिथि गृह, सयारा में मानवता के महान मार्गदर्शक तथागत भगवान महात्मा गौतम बुद्ध जी, धर्म और करुणा के प्रचारक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी, सामाजिक समरसता के प्रतीक महाराजा बिजली पासी जी, ‘भारत रत्न’, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी, संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्थान के पथ को आलोकित करते हैं।
Anveshi India Bureau



