श्री श्री बाल कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी कीडगंज प्रयाग के द्वारा 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कमेटी के संयोजक आयुष अग्रहरि के संयोजन में श्री प्रयागराज धर्म संघ के द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया एवं भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई गई।

जिसमें मुख्य रूप से कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म,पूतना वध, बकासुर वध,कंस वध, भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोपियों का वस्त्र हरण,एवं गोवर्धन पर्वत उठाना आदि रहे ।
सयोंजक आयुष अग्रहरि ने बताया ने बताया कि आज 20 अगस्त को शाम 6 बजे बालीवुड के भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सूर्य प्रकाश दुबे मुंबई के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति की जाएगी और साथ में शानदार कलात्मक झांकियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा किया जाएगा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 22 अगस्त को महाप्रसाद वितरण एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, पप्पू कनौजिया विष्णु अग्रहरि संदीप सोनकर दीपक सोनकर मनीष गुप्ता वीरेन पांडेय गगन वर्मा शिव सागर त्रिपाठी अमन जयसवाल वैभव जायसवाल संचित जायसवाल विदित शर्मा रूद्र दीपांशु प्रजापति कुलदीप गोस्वामी अमन प्रजापति अंकित अग्रहरि सर्वेश पांडेय दिव्यांश पियूष अग्रहरि प्रजापति देव द्विवेदी हर्ष केसरवानी परम पंडित सत्येन्द्र तिवारी, संजीव पांडेय दुर्गेश दुबे मनोज मिश्रा टीपी मिश्र सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
Anveshi India Bureau



