Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajस्वर्ग रंगमंडल प्रयागराज द्वारा संगोष्ठी और नाटक का आयोजन

स्वर्ग रंगमंडल प्रयागराज द्वारा संगोष्ठी और नाटक का आयोजन

प्रयागराज की अग्रणी रंग संस्था ‘स्वर्ग’ रंगमंडल द्वारा संस्कृति विभाग, भारत सरकार की योजनान्तर्गत ‘लोक एवं परम्परागत कलाओं की महत्ता’ विषयक संगोष्ठी और नाटक ‘शक्ति’ का आयोजन धूमनगंज के बालमित्र स्कूल में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक सी.आर. यादव ने किया। ‘शक्ति’ नाटक अतुल यदुवंशी के निर्देशन में ‘स्वर्ग’ रंगमंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया। इस आयोजन के माध्यम से लोक कला के परंपरागत महत्व से विद्यालय के छात्र छात्राएं अवगत हुए और ‘शक्ति’ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के पहलुओं को भी समझा-जाना और माना। इस आयोजन में सुश्री सोनाली चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई’ ने भी छात्रों का मन मोहा।

इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, सचिन केशरवानी, शिल्पी यदुवंशी, प्रिया मिश्रा, एजाज़ खान, शांता सिंह, अनन्या मोहिले, शिवानी कश्यप, धीरज अग्रवाल, राजेन्द्र, मनोज, शिव प्रकाश सरस्वती, दिलीप गुलशन, रोशन पांडेय, कमलेश चन्द्र यादव और राम नगीना आदि ने प्रतिभागिता की। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments