Thursday, January 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajस्वामी विवेकानंद का वैचारिक दर्शन विकसित भारत का नव प्रभात गढ़ेगा :...

स्वामी विवेकानंद का वैचारिक दर्शन विकसित भारत का नव प्रभात गढ़ेगा : डॉ. नरेंद्र सिंह गौर

प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पवन कुमार मिश्रा ‘राष्ट्रवादी’ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धर्मवीर मूर्ति चौराहा, मुडेरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म और आध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए शिकागो की विश्व धर्म सभा में अपने ओजस्वी उद्बोधन से भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत रहे हैं। देश की युवा पीढ़ी यदि राष्ट्र निर्माण में उनके विचारों को आत्मसात करे, तो निश्चित रूप से भारत एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा। स्वामी विवेकानंद का वैचारिक दर्शन ही विकसित भारत का नव प्रभात गढ़ेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश कर समिति सदस्य विमलेश पटेल, भाजपा नेता डॉ. शैलेश पांडे, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, प्रण विजय सिंह, प्रमोद मोदी तथा संत मदर टेरेसा स्कूल के प्रबंधक प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र, राष्ट्रवाद, सेवा और युवाओं के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पवन मिश्रा ‘राष्ट्रवादी’ ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत स्वामी विवेकानंद जी के सचित्र चित्र एवं पुस्तकों भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रूपेश कुशवाहा बबलू, पार्षद अनिल कुशवाहा, सुनील केसरवानी, आकाश गुप्ता, चंद्रसेन शर्मा, राकेश कपूर, पीयूष सिंह, ऋषि तिवारी, दिग्विजय, मनीष केसरवानी, कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments