प्रयागराज। शम्भूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी मे उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण “विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना” के तहत एम•फार्म•,बी•फार्म• और डी•फार्म•, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्री टैबलेट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ lइस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए जा रहे है और लगभग 1 करोड़ युवाओं को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल कोर्स और डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्र टैबलेट और स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैl



इस अवसर पर अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी , शम्भूनाथ इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक और संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (प्रो•)डॉ• आर• के• सिंह और फार्मेसी संकाय के निदेशक प्रो•(डॉ•) अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनायें दी और सभी विधार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की l

Anveshi India Bureau



