उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’ के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.ई.आर.टी.), प्रयागराज में शासन द्वारा घोषित डिप्लोमा एंव डिग्री डिवीजन के 926 छात्र छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण के क्रम में छात्र छात्राओं को को टैबलेट वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश को देशभर में डिजिटल के क्षेत्र में नंबर 1 बनाने की दिशा में एक कदम है।
आज अपना देश और प्रदेश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में तेजी से विकास करने वाला बन गया है। टेबलेट से छात्रों के शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा।
निदेशक डॉ विमल मिश्रा ने मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव मिश्रा स्टेट आफीसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कैप्टन सुनील निषाद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री उमाशंकर वर्मा परीक्षा सचिव, सत्य प्रकाश छात्र कल्याण अधिकारी,एस पी गौतम मुख्य नियंता, मेज़र दिव्य प्रकाश गोस्वामी,अखिलेश कुमार प्रवक्ता, मुकेश मौर्य, डॉ संजय शुक्ला चीफ़ प्राक्टर डिग्री डिवीजन, महेश मिश्रा रजिस्ट्रार, इमरान खान,सजल कुमार,अनमय मिश्रा के साथ सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



