Monday, September 15, 2025
spot_img
HomePrayagrajभारत भूमि पर गुरुजनों का श्रेष्ठ स्थान रहा है (डॉ नरेंद्र कुमार...

भारत भूमि पर गुरुजनों का श्रेष्ठ स्थान रहा है (डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर)

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर द्वारा ‘भारतभूमि में गुरु – शिष्य परंम्परा’ पर संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिवकुटी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री माननीय डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि प्रारंभ से ही भारत भूमि में गुरु का महत्व रहा है और उनका श्रेष्ठ स्थान रहा है गुरु का कार्य न सिर्फ शिष्य को दुर्गुणों से दूर उसे गढ़ना तराशना होता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो अपने गुरु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन जीवन से जुड़े कुछ प्रेरक प्रसंगों का भी वर्णन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य माधव ज्ञान केन्द्र इण्टर कॉलेज, नैनी आदरणीय डॉ विंध्यवासिनी कुमार त्रिपाठी जी ने भारत में गुरु – शिष्य के पवित्र सम्बन्धो पर प्रकाश डाला। साथ ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के शिक्षक से लेकर कुलपति बनने तक का वर्णन किया। साथ ही एक गुरु अपने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देकर जीवन पथ पर आगे बढ़ाने को ही अपना मूल कार्य समझता है। अपने शिक्षक जीवन के भी कुछ प्रसंग उन्होंने बताए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ पी. एल. विश्वकर्मा जी, आई. ई. आर. टी. के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शत्रुघ्न सिंह , आई. ई. आर. टी. के पूर्व प्रवक्ता मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग इंजीनियर हरि प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे और अपने अध्यापन से जुड़े संस्मरणों का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पीयूष सिंह जी ने एवं संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गया प्रसाद सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया , दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ पुण्डरीक समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमाशंकर सिंह , भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक मयंक तिवारी शिवकुटी मण्डल के अध्यक्ष भोला सिंह ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह एवं मणी शंकर शुक्ला पवन मिश्रा मोनिका अरोरा , विवेक यादव , विनोद सांदल विवेक सिंह परिहार , अतुल श्रीवास्तव अरुण त्रिपाठी जी, पद्माकर श्रीवास्तव विशाल रंजन मनोज त्रिपाठी पुनीत केसरवानी , टी. पी. मिश्रा विजय पुरी सहित अनेक शिक्षकों के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण तथा क्षेत्रीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments