Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomePrayagrajमिडिया हाईकोर्ट बार और समाजसेवियों का आभार:— डीएम प्रयागराज

मिडिया हाईकोर्ट बार और समाजसेवियों का आभार:— डीएम प्रयागराज

प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। डीएम मनीष वर्मा ने आज नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स प्रयागराज के मंत्री कुलदीप सिंह से संवाद करते हुए प्रयागराज की मीडिया, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे बाढ़ राहत प्रयासों की सराहना की।

डीएम ने कहा कि “जिस तरह से मीडिया एनयूजे प्रयागराज और सामाजिक संगठन एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। हम सभी के प्रति आभार ब्यक्त करते हैं जो इस कठिन समय में मानवता के साथ जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर सहयोग कर रहे है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं डीएम

इससे पहले डीएम मनीष वर्मा ने खुद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने राहत शिविरों की व्यवस्थाएं भी जांची और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद को कोई तकलीफ न हो।

हाई कोर्ट बार अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ ने दिया सहयोग का भरोसा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के मंत्री कुलदीप सिंह की उपस्थिति बार हाई कोर्ट बार अध्यक्ष बने राकेश पांडेय उर्फ बबुआ ने भी डीएम से बात की। उन्होंने कहा कि पूरी बार एसोसिएशन तन-मन-धन से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

प्रशासन और समाज मिलकर लड़ रहे हैं बाढ़ की लड़ाई

प्रयागराज में बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच प्रशासन, मीडिया एनयूजे प्रयागराज सामाजिक संस्थाओं का यह समन्वय राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बना रहा है।

वही एनयूजे प्रयागराज के संरक्षक पवन दिवेदी संरक्षक परवेज आलम जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव अखिलेश शुक्ला संगठन मंत्री ने कहाँ कि उपाध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव मंत्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे एनयूजे प्रयागराज की टीम पूरी तरह से जिला प्रशासन का सहयोग तथा बाढ पीडितो की एक एक परेशानियो की जानकारी जिला अधिकारी को उपलब्ध कराकर हर सम्भव जिला प्रशासन तथा बाढ पीडितो के सहयोग मे लगा है ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments