प्रयागराज। हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता संघ की 24वां अधिवेशन हाई कोर्ट के पास अम्बेडकर चौराहे पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रामसूरत राम मौर्या एवं अध्यक्षता जिला जज अमेरिका सिंह किया। विशिष्ट अतिथियों में बार एसोसिएशन के अशोक सिंह, अखिल भारतीय भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रसार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. राम लखन चौरसिया वागीश, डॉ रमेश प्रकाश वर्मा, समर बहादुर सरोज, राम पांडेय शामिल रहे।
‘एक राष्ट्र एक शिक्षा’ विषय पर बोलते हुए बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. राम लखन चौरसिया वागीश ने कहा कि शिक्षा सबका मौलिक अधिकार है यह सब के लिए समान एवं बिल्कुल मुफ्त होना चाहिए। ताकि राम, रहीम, कृष्ण एवं सुदामा एक साथ पढ़ सकें। अर्थाभाव में प्रतिभाएं मर जाती हैं। जो देश व समाज के लिए कलंक ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण भी है, शिक्षा आज भी पूंजीपतियों की तिजोरी में बंद है। जिसे मुक्त करने के लिए आज आजादी की लड़ाई जैसी दूसरी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए जनजागरण के साथ आंदोलन भी होना चाहिए।
संचालन रणविजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री फूलचंद सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोंजक प्रदेश अध्यक्ष गौकरण सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे तथा निम्न लोगों ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
Anveshi India Bureau