प्रयागराज। भारत स्काउट और गाइड के 75वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड उत्तर-प्रदेश जनपद प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा,अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवार, जिला मुख्य आयुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एन सिंह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरि एवं विधायक संदीप पटेल, जिला आयुक्त कब सेक्शन वीरेंद्र कनौजिया, सहायक कमिश्नर धर्मेंद्र सिंह अवधेश कुमार सिंह को स्कार्फ वागेल तथा स्टिकर लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज के जिला सचिव डॉक्टर पी पी सिंह सहायक लीडर ट्रेनर पीयूष कुमार सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त फिरोज आलम खान भावना मंगोलकर जिला संगठन आयुक्त मीरा सिंह स्काउट मास्टर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Anveshi India Bureau



