Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मण्डल में राष्ट्र का 79 वां स्वातंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ...

प्रयागराज मण्डल में राष्ट्र का 79 वां स्वातंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित

मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज मण्डल में राष्ट्र का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ‍ मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल, रजनीश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस एवं भारत स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया । मण्डल रेल प्रबंधक ने उल्ले्खनीय कार्य करने वाले 130 रेल कर्मियों को पुरस्कृत भी किया ।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियनों, फेडरेशन एवं मीडियाकर्मियों को गौरवशाली राष्ट्र के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाईएवं शुभकामनाएं दी । मण्डल रेल प्रबन्धक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि स्वतंत्रता वह अमूल्य निधि है, जिसे हासिल करने के लिए हमारे देश की महान विभूतियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया । यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम स्वतंत्र भारत मे जन्म लेकर उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और कठिन संघर्ष के परिणाम स्वरूप मिली स्वतंत्रता का उपभोग कर रहे हैं ।

 

मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि प्रयागराज मंडल ऊर्जा और जोश से भरा मंडल है । यहाँ के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी सकारात्मक रवैये और फुर्ती से भरपूर हैं । प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ मेला 2025 के भव्य एवं दिव्य आयोजन में पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया । मण्डल रेल प्रबंधक ने प्रयागराज मण्डल के उत्कृष्ट कार्यों को रेखांकित करते हुये कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 1.9 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया गया एवं जिससे 422.92 करोड़ आय अर्जित की गयी ।

प्रयागराज मण्डल ने वर्तमान वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की समय पालनता 81% प्राप्त की है । यात्री सुविधाओं को बेहतर करने एवं कानपुर सेंट्रल पर भीड़ के दबाव को कम करने के लिए 13 जोड़ी ट्रेनों को गोविंदपुरी स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया है । 02 जोड़ी ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे कर दी गई है । यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए गाड़ियों के पारंपरिक रेक से एलएचबी रेक में परिवर्तन, विस्तारीकरण, नये ठहराव, कोचों की संख्या में वृद्धि की गई है । वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में रोड अंडर ब्रिज/रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद 02 समपार फाटक बंद कर दिये गए है । इससे आमजनता का आवागमन और अधिक सुरक्षित और सरल हो गया है । वर्तमान वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान 706 लंबी दूरी की लॉन्ग हॉल ट्रेनें चलाई गई, जो गत वित्तीय वर्ष की तुलना में 6.3% अधिक है ।

 

 

प्रयागराज मण्डल में संरक्षा ही प्राथमिकता के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए वर्तमान वित्त वर्ष में 69 रेलकर्मियों को संरक्षा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया हैं । स्टेशनों पर यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 07 उपरिगामी पैदल पुलों 46 पुलों का पुनर्वासन एवं 2340 वर्गमीटर क्षेत्र के प्लेटफॉर्म शेड का निर्माण किया गया ।

प्रयागराज मण्डल में वंदे भारत एवं राजधानी जैसी गाड़ियों सहित प्रतिदिन औसतन 152 गाड़ियों का संचालन 130 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम गति पर किया जा रहा है 144.63 किमी सेक्शन में सेक्शनल गति को बढ़ा कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया । इसी प्रकार चुनार-चोपन के 20.20 किलोमीटर सेक्शन की सेक्शनल गति को 60 किमी से बढाकर 90 किमी प्रति घण्टा किया गया हैं प्रयागराज मंडल के 16 स्टेशन “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अन्तर्गत विकसित किए जा रहे हैं, इनमें से गोविंदपुरी एवं करछना स्टेशन का लोकार्पण कर दिया गया है एवं 5 स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है । प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन का स्टेशन पुनर्विकसित योजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है ।

इस अवसर पर आयोजित सांसकृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राजेश कुमार गौतम ने मधुर आवाज़ में ‘ओ देश मेरे’ एवं मृणाल कुमार व राजेश कुमार गौतम ने ‘जलवा तेरा जलवा’ गीत एवं मानवी गुप्ता ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में लोको पायलट के ग्रुप ने मनमोहक राजस्थान लोकनृत्य प्रस्तुत किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में रंजीत सिंह द्वारा सिंथेसाइजर और अनिल कुमार जी द्वारा ओक्टापैड पर साज दिया गया ।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज मण्डल की उपाध्यक्षा, श्रीमती तरुणा प्रकाश, श्रीमती प्रज्ञा दीपक एवं श्रीमती गुलशन वारिस, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/ परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा, नवीन प्रकाश सहित सभी विभागों के शाखाधिकारी, यूनियन के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिवार के सद्स्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता ने दिया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments