ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित प्रयाग होली महोत्सव का भव्य आयोजन के पी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति गौतम चौधरी महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी,के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, पूर्व महाअधिवक्ता नीरज त्रिपाठी एवं प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह कविता त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
डॉ कुमार विश्वास ने सभी को होली की बधाई दी और कहा कि भारत समावेशी संस्कृति का देश है जहां समरसता होली के रंग में बरसती है और कहा कि प्रयागराज राज साहित्य पराक्रम की धरती ये और कहा भारत की माटी में औरगंजेब की महिमा मंडन नहीं हो सकती उन्होंने अपनी कविता की शुरुआत कोई ये गंगा का किनारा है “”जिंदगी में लड़ा हूं तुम्हारे बिना”
“”जोगीरा शरारारा र ,दिवाना कहता ,कोई पागल समझता है”” कविता के तो श्रोता गण झूम उठे
समिति के अध्यक्ष एवं कालेज के आनर ठाकुर चंदेल सिंह,प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने विनय प्रताप सिंह ,जितेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर ने युग कवि डॉ कुमार विश्वास, एवं दिनेश भांवरा, सुदीप भोला ,कौशल कुश्लेन्दर, पद्ममिनी शर्मा कविगण का स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हास्य कवि सुदीप भोला, एवं दिनेश बावरां ने अपनी कविता नमो नमो के नारे, से लोगों को गुदगुदी की और खूब ठहाके लगवाए और ओज की कवि रमेश मुस्कान और पद्मिनी शर्मा ने अपनी साहित्यिक रचना से राष्ट्र चेतना का रंग भरे
संचालन आर जे निवेश ने किया।
इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,राजेश केसरवानी अभिषेक ठाकुर एवं हजारों श्रोता गण रहे।
Anveshi India Bureau