Monday, April 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल में संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ती हर्षोल्लास...

आशुतोष मेमोरियल में संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई 

धनैचा-मलखानपुर हनुमानगंज स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्र भारत के संविधान के निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ती धूमधाम से मनाई गई | कार्यक्रम का प्रारम्भ बाबा साहेब अम्बेडकर के चित्र पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे० पी० एन० मिश्रा द्वारा  माल्यार्पण से हुआ| विद्यालय के बच्चों ने डा० अम्बेडकर के हमारे समाज को दिये गये योगदान को याद किया | विद्यालय के हर वर्ग के बच्चों ने अपनी भाषाभि व्यक्ति में कहा कि आजाद भारत में समरसता और सौहार्द का आधार हमारा संविधान बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की देन है | बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक लघुनाटिका में डा० अम्बेडकर के जीवन के संघर्षो का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया जो सबको यह प्रेरणा देता है कि जीवन में कभी हार न मानने वाला ही सफल होता है ओर यश का भागी होता है I चेयरमैन प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अपने संविधान की मूलभावना के अनुसार जाती-संप्रदाय और वर्गों के भेदभाव से उपर उठकर आपस में मिलजुल कर रहें और राष्ट्र प्रथम कि भावना से काम करे | इस अवसर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी डा० अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की |
 
Anveshi India Bureau
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments