रेल संरक्षा आयुक्त /पूर्वोत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना ने भाऊपुर स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया । भाऊपुर स्टेशन यार्ड के लूप लाइन लाइन न. 4 के पॉइंट न. -4 पर गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन साइड से 6वां एवं 7वां कोच अवपथित हो गया था । इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल; उप मुख्य यातायात प्रबधक/कानपुर, आशुतोष सिंह; मंडल इंजीनियर- आयुष सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रविन्द्र प्रसाद उपस्थित थे ।
गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के अवपथन में 2 यात्री गंभीररूप से एवं 3 यात्रियों को साधारण रूप से घायल हो गए थे । रेलवे प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायल 02 यात्रियों को एवं साधारण रूप से घायल 3 यात्रियों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की गयी ।
रेल संरक्षा आयुक्त ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तत्पश्चात अवपथन के उपरांत न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स/कानपुर में लाये गए कोचों का निरीक्षण किया । न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स में निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने हैलट कानपुर में घायल यात्रियों से मुलकात की ।
प्रणजीव सक्सेना, रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमण्डल, नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार दिनांक 05.08.2025 को 10.30 बजे से सकंल्प हॉल, मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय / प्रयागराज में गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के भाउपुर यार्ड में दिनांक 01.08.2025 को लगभग 16:20 बजे घटित रेल अवपथन के सम्बन्ध में सांविधिक जांच करेंगें ।
Anveshi India Bureau



