आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है। जानिए, आज देशभर में कैसे मनाई जा रही है
बीओपी) पर जवानों ने मनाई होली
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा चौकियों (बीओपी) पर तैनात बीएसफ के जवानों ने होली मनाई। महानिरीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं। मैं उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि उनके परिवार एक-दूसरे से हजारों मील दूर हैं, लेकिन पूरा देश उनके साथ है।
राहुल गांधी ने दी होली की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होली की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नई उमंग, नए उत्साह और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
Courtsy amarujala.