Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्री वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान का किया गया मुकुट पूजन

श्री वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान का किया गया मुकुट पूजन

प्रयागराज। हर्षवर्धन नगर, मीरापुर में श्री वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान का मुकुट पूजन विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शिव सेना भारत के तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर शिव सेना भारत के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने विधिवत मुकुट पूजन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुकुट पूजन के उपरांत 15 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे हरिहरनाथ महादेव मंदिर से पारंपरिक मार्ग से श्री वेद रक्षित धर्म गुरु त्रिशूल भगवान की भव्य दर्शन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो निर्धारित मार्गों से होकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगी।

क्रांति महामंत्री राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर माता पार्वती एवं भगवान शिव शंकर का हल्दी-मेंहदी रस्म पूजन, अर्चन एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में मंजूषा सिंह, पूनम चौरसिया, विनीता केसरवानी, रचना वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अजय अग्रहरि, अभिलाष केसरवानी सहित सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments