Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी ने तहसील सदर पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने तहसील सदर पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जनपद के जिलाधिकारी ने तहसील सदर परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों तथा जनसुनवाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पुराने एवं लंबित प्रकरणों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

फाइलों का रख-रखाव ठीक ढंग से व अद्यतन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। इस संबंध में पेशकार मकसूद अहमद को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह ने कई पुराने मामलों की फाइलें जिलाधिकारी को प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी ने शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments