Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय के कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय के कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में स्थानीय निकाय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुईं। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, शौचालय, अमृत योजना, प्रकाश व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, वंदन योजना, कान्हा गौशाला, आदर्श नगर पंचायत योजना आदि के विषय पर समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों से किस नगर पंचायत में कितनी आबादी है, की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु किन-किन बिंदुओं पर कौन सी नगर पंचायत के प्वाइंट कम है, उसमें सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है।

 

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों से सभी नगर पंचायतों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था कराने, नाले-नालियों की साफ-सफाई कराये जाने, गड्ढ़े ठीक कराये जाने, शौचालयों के साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था कराये जाने के के सम्बंध में निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता प्राथमिकता पर रहे और आप सभी सम्बंधित अधिकारीगण भ्रमणशील रहकर इसे सुनिश्चित करायें। निराश्रित गोवंशों को गौ आश्रय स्थलों संरक्षित करायें, पॉलीथीन पर विशेष अभियान चलाये तथा बजट को समय से व्यय कर लिया जाये एवं कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने कूड़ा निस्तारण का कलेक्शन से लेकर निस्तारण तक की प्रक्रिया पर निगरानी रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने डेंगू के दृष्टिगत एण्टीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से अपने क्षेत्र के जर्जर भवनों चिन्हित कराने एवं कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी नगर पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments