Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajडबल इंजन की सरकार नारी शक्ति की ताकत को मजबूत किया(स्वतंत्र देव...

डबल इंजन की सरकार नारी शक्ति की ताकत को मजबूत किया(स्वतंत्र देव सिंह)

भारतीय जनता पार्टी गंगापार यमुनापार प्रयागराज का संयुक्त पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन आयोजित किया गया ।

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि *पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन नारियों में से हैं जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थिति चांडी ग्राम में जन्मी अहिल्याबाई प्रारम्भ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी। मराठा साम्राज्य में पाटिल के पद पर कार्यरत मानकों जी शिंदे अपनी पुत्री अहिल्याबाई को मर्यादा नीति और धर्म का संस्कार बचपन से ही दिया। विवाह के उपरांत अहिल्याबाई मालवा राज्य की बहू बनी और कालांतर में राज्य की महारानी। युद्ध में पत्नी खांडेराव फिर ससुर मल्हारराव इकलौते पुत्र मालेराव का असमायिक मृत्यु ये सारे आघात एक के बाद एक टूटे परन्तु इन्हें दुर्बलता नहीं बल्कि अहिल्याबाई ने इसे दायित्व का आवाहन समझा।11 दिसम्बर 1967 को विधि-विधान से राज्याभिषेक कर राज्य सिंहासन प्राप्त हुआ तब अहिल्याबाई ने राज्य को स्थायित्व दिया बल्कि अपनी दूर दृष्टि, न्यायप्रियता और धर्म निष्ठा से राज्य को समृद्ध की ओर अग्रसर किया। और आगे कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई की दृष्टि में भारत की सांस्कृतिक विरासत बसती थी और यही कारण था कि उन्होंने शिव भक्ति का प्रतीक सोमनाथ,काशी विश्वनाथ मंदिर,बद्री -केदारनाथ धाम, महाकालेश्वर मन्दिर, ओंकारेश्वर मंदिर, भीमाशंकर मन्दिर , रामेश्वर मन्दिर, गोकर्ण शिव मन्दिर,का पुननिर्मित कराया और उनकी धर्म-कर्म में दान के प्रति अलग दृष्टिकोण, रखते हुए धर्मशालाओं और बावड़ियों का निर्माण,सुशासन और धर्म का संतुलन का आदर्श स्थापित किया और कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासन मे सुचिता, न्याय संगत कर नीति,सैन्य सेवा सवेंदना,समाज सुधारक कृषि विकास और समाज कल्याण, कृषि प्रशिक्षण कुटीर उद्योग महेश्वरी साड़ियां बाजार और व्यापार प्रोत्साहन बल दिया और कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का शासन नारी शक्ति ,न्याय धर्म एवं राम राज्य का प्रतीक था और आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नारी शक्ति की ताकत को मजबूत किया है इसके लिए सरकार ने पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी के नाम पर 7 जनपदों में श्रमजीवी महिला हास्टल का निर्माण । मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह , प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महिला हेल्पलाइन योजना,अनपुरक पुष्टाहार योजना आदि संचालित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया ।

 

सम्मेलन में अतिथि स्वागत अभिनन्दन एवं भाषण जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह ने किया ने और समापन भाषण सुरेन्द्र चौधरी विधानपरिषद सदस्य ने किया।

इस अवसर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य,दीपक पटेल,राज मणि कोल,शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय राजेश केसरवानी बृजेश कुमार त्रिपाठी दिलीप चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा उमेश तिवारी अशोक सिंह

मनोज निषाद, महेश माली,शिव बाबू मोदनवाल, आशीष केसरवानी,रामपलट पटेल, अरविंद यादव,आत्माधर दूवे,पुष्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments