Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajशंभूनाथ इंस्टीट्यूट में “द नॉलेज नाकआउट” क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न

शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में “द नॉलेज नाकआउट” क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न

प्रयागराज। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एस. आई. इ. टी. ) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (ई. सी. ई.) के द्वारा “द नॉलेज नाकआउट” शीर्षक से क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम ई. सी. ई. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक सिंह के मार्गदर्शन में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी प्रयागराज के असिस्टेंट डायरेक्टर इंजीनियर जयराम सिंह, इंजीनियर जे. पी. सिंह , एस. आई. इ. टी. के प्रो. डी. पी. अग्निहोत्री, प्रो. जे. पी. मिश्रा, डॉ. सी. बी. झा एवं डा. नमीर अल हसन ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

 

डॉ. सी.बी. झा ने संस्थान की उपलब्धियों एवं सुविधाओं का परिचय प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि इंजीनियर जयराम सिंह ने आकाशवाणी स्टूडियो, अंदावा साइट एवं रेडियो एफएम की तकनीकी कार्यप्रणाली पर विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की।

 

प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उनके विषय ज्ञान, विश्लेषण क्षमता एवं त्वरित निर्णय कौशल की परीक्षा हुई। कुल 33 टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में:

• प्रथम स्थान टीम “अर्जुन ग्रुप” को प्राप्त हुआ, जिसमें राज आर्यन सिंह, अभिषेक सिंह एवं आयुष कुमार पांडेय शामिल थे।

• द्वितीय स्थान टीम “डेथ स्कैम ग्रुप” ने प्राप्त किया, जिसमें अमन यादव, चंद्रप्रकाश यादव एवं सुषांत शर्मा प्रतिभागी थे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया | संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी एवं निदेशक डाo आर के सिंह ने सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाए दीं। सभी प्रतिभागियों, संयोजकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments