Wednesday, January 7, 2026
spot_img
HomeEntertainment‘द राजा साब’ के निर्देशक ने फैंस से किया बड़ा वादा, साझा...

‘द राजा साब’ के निर्देशक ने फैंस से किया बड़ा वादा, साझा किया अपने घर का पता; देखकर हैरान रह गए प्रभास

The Raja Saab Director Maruthi: प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ अपनी रिलीज से पहले चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट पर निर्देशक ने एक वादा किया है। जानिए आखिर ऐसा क्या कहा जो सुनकर प्रभास भी हो गए हैरान…

साउथ स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म का बज बनाने में लगे हैं। यही कारण है कि बीते शुक्रवार 27 दिसंबर को फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इसमें प्रभास समेत फिल्म की पूरी कास्ट और निर्देशक-निर्माता पहुंचे। भारी फैंस की मौजूदगी में इस दौरान निर्देशक मारुति ने फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है। जानिए निर्देशक ने ऐसा क्या वादा किया…

 

निर्देशक मारुति ने दर्शकों से साझा किया अपने घर का पता

 

इवेंट के दौरान निर्देशक मारुति ने दर्शकों को संबोधित करते हुए फिल्म की सफलता को लेकर अपना भरोसा जताया। इस दौरान दर्शकों से एक बड़ा दावा करते हुए निर्देशक ने कहा कि अगर आप में से 1 प्रतिशत लोग भी फिल्म से निराश होते हैं, चाहे वो ‘रेबेल स्टार’ के प्रशंसक हों या परिवार, तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पता भी बताया विला नंबर 17, कोल्ला लक्जुरिया, कोंडापुर। निर्देशक के इस दावे पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। जबकि मंच पर मौजूद अभिनेता प्रभास इस दौरान सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आए। इवेंट के दौरान मारुति भावुक हो गए जब उन्होंने ‘द राजा साब’ के विजन और भव्यता के अनुरूप ढलने के लिए प्रभास द्वारा किए गए अथक प्रयासों के बारे में बताया। तभी प्रभास ने निर्देशक को गले लगाया।

 

कभी नहीं देखा होगा प्रभास का ऐसा रूप

कार्यक्रम के दौरान मारुति ने प्रभास की भूमिका की खासियत के बारे में बताते हुए कहा कि तेलुगु दर्शकों ने प्रभास का एंटरटेनर वाला रूप देखा है। लेकिन पैन इंडिया दर्शकों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। थिएटर से बाहर आने के बाद आप इस फिल्म से प्रभास को कई वर्षों तक याद रखेंगे। उनका गेट-अप और सब कुछ एक शानदार अनुभव है, जो भारतीय स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया।

 

9 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी, लेकिन इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। फिल्म को पहले 2025 में ही 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments