Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajपीएम मोदी के लगातार सबसे लंबे शासन पर जश्न कर सिख समाज...

पीएम मोदी के लगातार सबसे लंबे शासन पर जश्न कर सिख समाज ने लख-लख बधाइयाँ दी।

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ नैनी की रिफ्यूजी कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्ट्रेट को को मिष्ठान स्पर्श कराकर जश्न मनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया अपनी लोकप्रियता के बूते भाजपा को लगातार तीन बार सत्ता दिल चुके मोदी,आजादी के बाद जन्म लेने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं साथ ही गैर-हिंदी राज्य से आने वाले सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए मोदी एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन आम चुनाव जीते, राज्य और केंद्र को मिलाकर 24 वर्ष तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख संगत के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं केंद्र सरकार सिख समुदाय की भावनाओं को पूरा सम्मान करती है।
हरबंस कौर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख कौम के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं।550वीं जयंती पर श्री गुरु नानक देव जी और 400वीं जयंती पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को सरकारी स्तर पर श्रद्धांजलि दी गई। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना एक ऐतिहासिक कदम था। ज्ञानी जसपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय के हित में एक ऐतिहासिक घोषणा कि सिखों के 10वें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों‘साहिबजादों’ के साहस और न्याय स्थापना की 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

कुलदीप सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं पटना साहिब गए वहां मत्था टेका। उन्होंने साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के सम्मान में एक सिक्का भी जारी किया।

जगजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप पूरे सम्मान के साथ भारत लाए गए। विदेशों से आए अफगान सिखों को नागरिकता दी गई।

परमिदर सिंह बंटी ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने एसआईटी बनाई।

1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने एसआईटी बनाई। इस मामले में 31 साल बाद सज्जन कुमार को सजा मिली और अब जल्द ही जगदीश टाइटलर को भी सजा मिलेगी।

जश्न मनाने में प्रमुख रूप से दलजीत कौर ,हरमनजी सिंह, हरबंस कौर,जगजीत सिंह गोल्डी, परविंदर सिंह बंटी,कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह,जसविंदर सिंह परमजीत सिंह बग्गा,सरदार पतविंदर सिंह सहित मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments