Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajवंदे मातरम गीत राष्ट्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेगी (महापौर गणेश केसरवानी)

वंदे मातरम गीत राष्ट्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेगी (महापौर गणेश केसरवानी)

जय शिवसेना उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम गीत जन जागरण पद यात्रा मुट्ठीगंज से निकाली गई।

इस अवसर पर पद यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *महापौर गणेश केसरवानी* ने किया और उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत सिर्फ गीत नहीं है बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है जिसे गाकर देश के क्रांतिकारियों ने और महापुरुषों ने मां भारती को गुलामी के जंजीरों से मुक्त कराया और कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने अपनी वोट बैंक के खातिर मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ काट छांट करने का पाप किया है यही कारण है कि आज भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सदन के अंदर और बाहर वंदे मातरम गीत का अपमान करते हैं ।

जिसे अब देश स्वीकार नहीं करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम गीत राष्ट्र भक्ति का ऐसा ज्वर बनेगा जो राष्ट्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जय शिवसेना उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर* *एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं जय शिवसेना के प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी* ने कहा कि देश के अंदर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का अपमान करने वाले जो संवैधानिक पदों पर जो बैठे हैं उन्हें मुक्त किया जाए और अब भारत की धरती बाबरी मस्जिद को स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि यह जिहादी मानसिकता का प्रतीक है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता ।

इस अवसर भाजपा उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,व्यापारी नेता सुनील केसरवानी सोनू, राजकुमार केसरवानी, समाज सेवी पतिविंदर सिंह*, ने कहा वन्दे मातरम् गीत राष्ट्र भक्ति की जागृत करने वाला महामंत्र है ।

वंदे मातरम जन जागरण यात्रा में हाथों में तिरंगा झंडा और मां भारती की तस्वीर लेकर लोग शामिल हुए और वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए मुट्ठीगंज छोटे चौराहे से होते हुए मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा , बहादुरगंज ,कोठा पारचा राम भवन चौराहे पर संपन्न हुआ और और सामूहिक संपूर्ण राष्ट्रीय गीत के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया

आयोजक

नीरज केसरवानी, अभिलाष केसरवानी ,शत्रुघ्न जायसवाल रहे।

इस अवसर स्मृति श्रीवास्तव, रोशनी अग्रवाल, रजत सोनकर,अजय अग्रहरि,मोनू सेठ, मीनू पांडे,किशन चंद्र जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, अन्नू केसरवानी आलोक केसरवानी प्रवीण केसरवानी,अशोक गुप्ता, लव कुश केसरवानी, दीपक केसरवानी, विजय कृष्ण मेहता, श्रेष्ठ चौरसिया,सुनील केसरवानी एवं सैकड़ो शिव सैनिक रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments