Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshआगरा में तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन, 34 खेलों में...

आगरा में तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन, 34 खेलों में 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी

योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उपराष्ट्रपति का राज्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप स्वागत एवं विदाई की।

 

 

उपराष्ट्रपति ने स्टेडियम परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकलव्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ, तलवारबाजी और सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। उपराष्ट्रपति ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

 

 

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। नशे के विरुद्ध खेल सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन पहलों से देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों तक खेल संस्कृति का विस्तार हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन सरकार की दूरदर्शी खेल नीतियों का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में 34 खेलों को शामिल किया गया, जिनमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस महोत्सव में 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर भागीदारी निभाई, जिससे यह आयोजन जनआंदोलन का रूप ले सका।

आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ-साथ अनुशासित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments